सोमवार, 23 मई 2016




थार नगरी बाड़मेर का इतिहास 15 अप्रैल 2005 के दिन तों शहरवासियो को समाचार जगत के इलेक्ट्रोनिक्स मिडिया मे दृष्टि डेजर्ट न्यूज के नाम से मिला एक न्यूज चैनल एक न्यूज चैनल जिसकी पहल तो सिर्फ़ इतनी छोटी थी कि बस जैसै तैसे नेशनल चैनलो की भाग दौड़ के बीच अपने शहर के हर छोटे बडे कार्यक्रमो , घटनाओ और धार्मिक आयोजनो को समाचारो के माध्यम से आप तक पहुचा सके मगर हमे गर्व है कि हमारी इस छोटी सी पहल को हर आम व खास का इतना स्नेह , प्रेम ,सहयोग मिला कि आज हम आप सभी के सहयोग से बाडमेर ही नही बालोतरा , चौहटन , गुड़ामालानी, शिव , सिवाना सहित आस पास के क्षेत्रो की भी घटना , दुर्घटना, कार्यक्रम चाहे वह किसी भी क्षेत्र से जुडे हो , हम सबसे पहले आप तक पहुचाने मे सफ़ल होते है और यह सब सम्भव हो पाया है या हो पा रहा है तो आप सभी की बदौलत , दृष्टि डेजर्ट न्यूज अपने समाचारो के इस सफ़र मे समाचारो के साथ साथ किसी के साथ हुए अन्याय ,अत्याचार, सरकारी सहायता से वचित पीडित परिवारो की पीडा नेताओ के दौरे धामिर्क कार्यक्रमों एवम अन्य भी कई मुद्दे जिन्हे प्राथमिकता से अपने चैनल के माध्यम से प्रशासन व आम जन तक पहुचा मददगार बनने का पूरा प्रयास करते आ रहे है 
दृष्टि डेजर्ट न्यूज चिकित्सा के क्षेत्र मे हमेशा अलर्ट रह आमजन को पूरा सहयोग करता है आपात स्थिती मे ब्लड की आवश्यकता पर मरीज की जान कैसे बचे को लेकर विषेश रुप से निशुल्क एमरजेन्सी पट्टी चला कर शहर के हर रक्तदाता को जागृत करने मे चैनल अपनी महत्व पूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है । दृष्टि डेजर्ट न्यूज ने अपने छः साल के इतिहास मे अपनी पूरी मेहनत लगन व इमानदारी के साथ पूरी टीम के सहयोग व आप लोगो के आशीर्वाद से सफ़लता के जो आयाम छुए है उम्मीद करते है हमे आप सभी का इसी तरह आगे भी सहयोग मिलता रहे । हम विश्वास दिलाते है आगे इससे भी बेहतर रुप मे दृष्टि डेजर्ट न्यूज को आपके सामने पेश करेगे । 



कन्हैयालाल डलोरा - निदेशक, दृष्टि डेज़र्ट न्यूज़ बाड़मेर